अपना जिला

रोजेदारो ने अता की अलविदा जुमे की नमाज

बिल्थरारोड/बलिया। अलविदा की नमाज के मद्देनजर शुकवार को नगर के रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित जामा मस्जिद के आसपास पुलिस प्रशासन ने यातायात रोक दी। इस दौरान सड़क पर टेंट लगाकर रोजेदारों ने नमाज अदा किया।
नमाज के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए उभांव एसएचओ व सीयर पुलिस प्रभारी वहां डटे रहे।
अलविदा की नमाज के मद्देनजर नगर के रेलवे स्टेशन के मुख्य मार्ग पर जामा मस्जिद के सामने टेंट लगाकर रोजेदारों ने जुमे की नमाज अता की। नमाज के
दौरान उधर से वाहनों का जाना प्रतिबंधित कर दिया गया था। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अशरफ ने आवाम के तमाम हजरात को जमात व फितरा और रमजान के मुबारक महिने के बरकतों के बारे में जानकारी दी। अलविदा की नमाज के बाद सड़क पर लगे टेंट को हटा लिया गया जिससे उक्त रास्ते पर पुनः यातायात शुरू हो गया। मौलाना ने मस्जिद से नमाज के समय शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कड़ी धूप में वहां मौजूद एसएचओ उभांव राजेश कुमार सिंह व सीयर चौकी प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह सहित तमाम पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *