खास-मेहमानमिसाल-ए-मऊ

उंगली पर लगे वोट का निशान दिखाइए और बाइक की सर्विसिंग पर पाइये विशेष छूट

(आनन्द कुमार)

मऊ। आपका वोट भले ही आपके ईवीएम में कैद हो चुका है और आपने जिसे वोट दिया वह जीत रहा है या फिर दूसरा कोई और घोसी का सरताज बन रहा है, यह तो 23 मई को ही पता चल पायेगा, लेकिन अब जमाना बदल रहा है, आप ने वोट देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने के अपने दायित्व का भले ही इतिश्री कर ली हो लेकिन आपके खुशियों के दरवाज़े अभी बंद नहीं हुये हैं। नेता भले ही आपके वोट के कीमत को ना समझे लेकिन देश के युवा व्यापारी आपके हर वोट पर आपको सम्मान देने की मुहिम उनसे जो बन सकता हैं दे रहें हैं। देश के इन होनहार युवाओं के ज़ज्बे को बार बार सलाम करने का मन करता है। भले ही उन्होनें एक छोटी सी पहल शुरु की लेकिन उनका यह पहल काबिले तारीफ है।

आइए आपको पहले युवा से मुलाकात कर आते हैं जिनका नाम है पवन प्रधान अभी मुश्किल से कुछ दिन हुआ इन्हें ऑटोमोबाइल के व्यवसाय में कदम रखते हुए लेकिन इन्होंने अपने चंद रोज की व्यवसायिक सफर में कुछ अलग करने को सोचा है। पवन प्रधान महेन्द्रा कंपनी के मऊ में टूव्हीलर सेग्मेंट के फर्स्ट चॉइस के अधिकृत प्रोपराइटर हैं। इनके यहां किसी भी कंपनी के टू व्हीलर गाड़ियों का सर्विसिंग बीमा आदि कार्य होता है। आपकी गाड़ी हीरो होंडा की हो, होंडा हो, बजाज, टीवीएस या फिर बुलेट ही क्यों न हो आप किसी भी कंपनी का अपना टू व्हीलर ले जाकर उनके यहां महेंद्रा के अधिकृत फर्स्ट च्वाइस के मैकेनिको द्वारा सर्विसिंग करा सकते हैं। शोरूम नगर के नरई बांध स्थित राजपूत हीरो होंडा एजेंसी के सामने है। वहां का मोबाइल नंबर 8917788833 है।
पवन प्रधान कहते हैं की हम वोट देने वाले हर नागरिक को बधाई देते हैं। श्री प्रधान कहते हैं महिंद्रा फर्स्ट च्वाइस के सेंटर पर जो भी वोटर मताधिकार का प्रयोग किये हैं, उनकी उंगली पर लगी स्याही उनके लिये काफी खास है। पवन प्रधान कहते हैं की बस अपने उंगली पर लगे मताधिकार का स्याही दिखाएं और किसी भी कंपनी की बाइक, स्कूटी या बुलेट को महिंद्रा फर्स्ट चॉइस पर लाए और उंगली पर लगे निशान को दिखा कर अपने बाइक की सर्विस पर 15% का डिस्काउंट पाए। उन्होनें बताया की सर्विस चार्ज मार्केट से कम रेट पर हर समय रहता है एवं इंजन ऑयल पर 10% छूट व वाशिंग फ्री है।
उन्होनें बताया कि अगर आपकी बाइक खराब हो जाती है तो पिक अप आंड ड्रॉप सिस्टम के तहत आपकी समस्या को देखते हुये कंपनी का लड़का आप के पास जाता है और मोटरसाईकिल रिसीव कर के सर्विस करके आप को वापस आप के स्थान पर पहुंचाता है।
जिससे ग्राहकों का समय और पैसा दोनो बचता है।
इस सर्विस सेंटर पर वाहन का बीमा की भी सुविधा उपलब्ध होगी एवम् एसिडेंट गाड़ियों का तुरंत क्लेम दिया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों एवम् एम आर, टीचर, अधिवक्ताओं एवम् अन्य का ध्यान रखते हुए रविवार को सर्विस सेन्टर खुला रहता है। यह स्किम 31 मई तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *