खास-मेहमानमिसाल-ए-मऊ

मोदी को फिर से PM बनाने के लिए स्वीडन से मऊ आई प्रिया

(आदर्श कुमार गुप्ता)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवाओं के बीच कितना क्रेज है इसका अंदाजा सिर्फ इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सात समंदर पार से भारत की बेटी मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए यूरोप से चलकर वोट करने मऊ आ गई…शनिवार को वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद प्रिया सिंह अपने भाई उज्जवल सिंह के साथ कार से मऊ आईं…मऊ की प्रिया स्वीडन में अपने पति विजय विक्रम सिंह के साथ रहती हैं…जो वहां साफ्टवेयर इंजीनियर हैं…प्रिया के पिता राणा प्रताप सिंह मऊ नगर के निजामुद्दीनपुरा के निवासी हैं…जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष शक्ति सिंह प्रिया के भाई हैं… प्रिया का कहना है कि जिन हाथों ने भारत को मजबूत किया है…उन हाथों को हमें मजबूत करना चाहिए…आज मोदी जी के कारण भारत को पूरे विश्व में सम्मान मिला है और इस प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी हो इसके लिए हर किसी को बढ़ चढ़ कर योगदान करना चाहिए।

…उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मां भारती को विश्वगुरू बनाने को जो सपना देखा है…उसको साकार करने के लिए ही वो स्वीडन से भारत आई हैं…आत्मविश्वास से ओत-प्रोत प्रिया का कहना है, यह उनके लिए गौरव की बात है कि देश ही नहीं विश्व के सबसे सशक्त राजनेता को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए घोसी लोकसभा से वो भाजपा के जनप्रतिनिधि को अपना वोट देंगी।  प्रिया रविवार 19 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग मऊ नगर के निजामुद्दीनपुरा के सोनी धापा इंटर कॉलेज बूथ पर  करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *