शारदा नारायन हॉस्पिटल में धूमधाम से मना विश्व नर्सिंग दिवस
मऊ । शारदा नारायन हॉस्पिटल में रविवार को विश्व नर्सिंग दिवस मनाया गया। जिसमें हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं चेयरमैन डा. संजय सिंह व डा. सुजीत सिंह ने सभी नर्सिंग स्टाफ को मरीजों के प्रति अपने कर्तव्य को ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने के लिए शपथ दिलायी। इस अवसर पर उपस्थित सभी नर्सिंग स्टाफ को बताए कि नर्सिंग एक ऐसा पद है, जिसमें सहनशीलता, ईमानदारी व अपने कर्तव्य का निर्वहन के गुण छिपे हैं। हमे आज से प्रण करना चाहिए कि हमारे लिए मरीज ही भगवान है, जिसकी सेवा करने व सही समय से देखभाल करने से जब वह ठीक होकर घर जाता है तो बहुत सी दुआए देकर जाता है। यही आशीर्वाद हमे महान बनाता है। इस अवसर पर डा. राहुल कुमार, नैंसी, पूनम, प्रियंका, शिल्पी, शिवकुमार सिंह एवं समस्त हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित रहा।

