रोटी बैंक के कार्यकर्ताओं ने मुंशीपुरा वार्ड में किया जनसम्पर्क
मऊ। भूखे को रोटी खिलाने के मकसद से रविवार को मऊ रोटी बैंक के कार्यकर्ताओं ने मुंशीपुरा वार्ड में जनसम्पर्क किया व मुहल्ले वासियों को मऊ रोटी बैंक से अवगत कराया। इस अवसर रोटी बैंक के प्रबंधक अमरनाथ मद्धेशिया ने लोगों को बताया कि हम प्रत्येक रविवार को यह कार्यक्रम करते हैं और गरीब असहाय और भूखे को भोजन कराते हैं रोटी बैंक अभिषेक मद्धेशिया जी ने कहॉ कि इस जीवन में भूखे को भोजन कराना ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है रोटी बैंक के केशरी चंद वर्मा ने बताया कि अपने कमाई का कुछ अंश भूखे को भोजन कराने के लिए दान देना चाहिए रोटी बैंक के प्रवीण पांडेय ने बताया कि यह मऊ रोटी बैंक का जनसम्पर्क कार्यक्रम प्रत्येक रविवार को सुबह प्रत्येक वार्ड में किया जाएगा जिससे हम भूखे को भोजन कराने का कार्य प्रत्येक दिन चल सके अखिलेश यादव ने बताया कि आज मुंशीपुरा में जनसम्पर्क के दौरान दो दर्जनों से अधिक लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अम्बरीश गुप्ता , गामा यादव, संजय मद्धेशिया, धनेश शर्मा,दीलिप वर्मा, दीपक, सुधीर जी, मनीष मद्धेशिया, रोहित मद्धेशिया, रवि मद्धेशिया, राजेश गुप्ता, आदेश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र जी, शत्रुघ्न जी, मनीष गुप्ता, अभिराम यादव, रविश वर्मा, आदि दर्जनों मऊ रोटी बैंक के साथी गण मौजूद थे।

