सिल्वर बेल्स स्कूल में योग वैलेनेस सेंटर के योग प्रशिक्षकों ने बच्चों को योग का गुर सिखाया
चकिया/चंदौली। स्थानीय सिल्वर बेल्स स्कूल में शनिवार को योग वैलेनेस सेंटर के योग प्रशिक्षक द्वारा बच्चों को योग के लाभ के बारे में बताते हुए उन्हे इसका प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में ध्यान, प्राणायाम, आसन आदि साधन से बच्चों को रूबरू कराया गया। योग प्रशिक्षक सत्यभामा पटेल व योग सहायक हेमा सिंह ने साप्ताहिक योग शिविर में सिल्वर बेल्स स्कूल के बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग सही तरह से जीने का विज्ञान है और इसलिए इसे दैनिक जीवन में शामिल किया जाना चाहिए।
कहा कि व्यावहारिक स्तर पर योग शरीर, मन व भावनाओं को संतुलित करने और तालमेल बनाने का एक साधन है। नियिमित योगाभ्यास से जहां शरीर मतबूत व मांसपेशियां को शसक्त बनया जा सकता है वहीं शरीर व मन को अनगिनत लाभ देता है। कहा कि इसके निरन्तर अभ्यास से शरीर पर अनेक सकारात्मक प्रभाव महसूस किया जा सकता है। कहा कि योग व ध्यान आपके अंतर्ज्ञान की शक्ति को सुधारता है जिससे आपको सकारात्मक परिणाम मिलता है। शिविर में योग प्रशिक्षक द्वारा बच्चों को ध्यान, प्रणायाम, आसन आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
सिल्वर बेल्स स्कूल में शनिवार को 5 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। समर कैंप की थीम मिस्ट्री आफ थर्ड प्लानेट पर आधारित रही।। इस थीम के तहत बच्चों को ब्रह्माण्ड में होने वाली घटनाओं की जानकारी दी गई। कैंप में आर्ट एंड क्राफ्ट में एलियन, मून, राकेट, अंतरिक्ष यान बनाना सिखाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत योगा से हुआ। खेलकूद के माध्यम से शारीरिक विकास के लिये विभिन्न खेल का आयोजन किया गया। जिसमें ट्विस्टर, टायर रम्बल, ग्रेविटी होप, रोबोट डांस प्रमुख रहे। इस दौरान विद्यालय के डाइरेक्टर प्रभात जायसवाल, सचिव सुषमा जायसवाल, रमेशचंद भगत, सिद्धार्थ जायसवाल सहित शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।


