अपना जिला

सेंट जेवियर्स स्कूल, बेल्थरा रोड, कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम 99.8 प्रतिशत

बिल्थरारोड/ बलिया। सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम सोमवार को को घोषित हुआ। जिसमें स्थानीय सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बेलथरा रोड का परीक्षा परिणाम 99.8 प्रतिशत रहा। श्रीश नारायण ने 96 फीसदी अंकों के साथ जहां विद्यालय टापर रहे वहीं छात्राओं में रिया सिंह ने 95.4 फीसदी अंक के साथ छात्राओं में अव्वल रही।
सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा के आये रिजल्ट में सेंट जेवियर स्कूल के लगभग शत प्रतिशत छात्र में सफल रहे। विद्यालय में 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वालों में ध्रुव नारायण, अनुज मौर्य, रितिक मयंक, माधवी तिवारी, साक्षी सिंह, वैभव चंद त्रिपाठी, आदित्य वर्मा, तौसिफ अहमद, अनुभव पांडेय, अमृता यादव, नंदनी दीप सिंह, सौरभ सिंह, दीपशिखा, वैभव चंद त्रिपाठी, श्वेता मिश्रा, सौरभ कुमार सिंह, साहिल जायसवाल, समीक्षा श्रीवास्तव, उत्कर्ष पांडेय प्रमुख रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ॰ जे॰ आर॰ मिश्र जी ने छात्रों की सफलता पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि कठिन परिश्रम और लगन से कठिन से कठिन लक्ष्य को भी प्राप्त किया जा सकता है। वहीं विद्यालय कि उप प्राधानाचार्या शीला मिश्रा ने परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय के अध्यापकों और बच्चों के कठिन परिश्रम का योगदान बताया। उन्होने इस अवसर पर कहा कि होनहारों कि बढ़ती प्रतिभा को निखारने का जो काम शिक्षकों के द्वारा किया जा रहा है वह उत्कृष्ट समाज के निर्माण में सहायक होगा। इस अवसर पर विद्यालय मे उत्सव जैसा वातावरण रहा। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों के साथ विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाएँ भी उपस्थित रहे जिसमें राजेश यादव, मिस सौम्या, आशीष राय, मंजीत सिंह, पीके सिंह, राजेश यादव, सुशील पांडे, आनंदनाथ तिवारी, अनिल तिवारी शशि पांडे,पॉल टाईटस आदि अध्यापक प्रमुख रहे। इसके अलावा नवजीवन इंग्लिश स्कूल व ससना बहादुरपुर स्थित एमएमडी पब्लिक स्कूल के भी छात्रों का जलवा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *