अपना जिलाचर्चा में

घोसी लोकसभा: बहुजन समाज पार्टी से अतुल राय ने किया नामांकन

मऊ। लोकसभा क्षेत्र 70-घोसी से बहुजन समाज पार्टी समाजवादी पार्टी लोकदल के गठबंधन प्रत्याशी के रूप में बहुजन समाज पार्टी के नेता अतुल कुमार राय ने बृहस्पतिवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के समय रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह, मऊ नगर पालिका के अध्यक्ष तय्यब पालकी के अलावा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव उनके साथ थे। नामांकन के पूर्व नगर के भुजौटी स्थिति एक मैदान में एक जनसभाा को संबोधित किया गया । इस दौरान मंच पर भारी संख्या में सपा , बसपा आदि दल केे नेता मौजूद रहे। मंच पर नीला गमछा लगाएं अतुल राय को नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल ने  समाजवादी पार्टी का गमछा पहनाया। 

हजारों की संख्या में मौजूद सपा बसपा कार्यकर्ताओं के बीच नेताओं ने अपना संबोधन मेंं कहा की गठबंधन दल के चक्कर में कोई नहीं है विपक्षी पार्टियां बिना मतलब का अपना राग अलाप रही हैं।  इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व सांसद सालिमिटेड अंसारी,  बसपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार राजू,  पूर्व विधायक उमेश चंद्र पांडेय,  राकेश यादव एमएलसी आदि मौजूूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *