शनिवार को भाकपा से अतुल अंजान करेंगे नामांकन व रोड शो
मऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और वामपंथी मोर्चे के घोसी लोकसभा के प्रत्याशी अतुल कुमार सिंह अंजान द्वारा 27 अप्रैल को बलिया मोड़ से प्रातः 10:00 बजे एक रोड शो का आयोजन किया गया है। इस रोड शो में भाकपा के राष्ट्रीय सचिव संसद सदस्य डी राजा विशेष रूप से उपस्थित होने के लिए मऊ शहर में पहुंच गए हैं। प्रदेश सचिव डॉ गिरीश शर्मा एवं सह सचिव अरविंद राज स्वरूप एवं पूर्व विधायक इम्तियाज अहमद भी इसमें शामिल होंगे। 27 तारीख को ही अतुल कुमार सिंह अंजान का नामांकन होना था परंतु चुनाव आयोग द्वारा शनिवार को छुट्टी की घोषणा होने के कारण अब वह नामांकन 29 अप्रैल को 12:00 बजे दिन में करेंगे। रोड शो मैं ग्रामीण क्षेत्रों के किसान, महिलाएं, नवयुवक एवं बड़ी संख्या में बुनकर भाग लेंगे। रोड शो बलिया मोड़, गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, मिर्जा हादीपुरा होते हुए सोनी थापा के मैदान में 1:00 बजे जनसभा में बदल जाएगा।

