अपना जिला

हम सभी को रोटी के महत्व को समझना चाहिए : प्रवीण पाण्डेय

मऊ रोटी बैंक के नेक कार्य के लिए निजामुद्दीनपुरा स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में मऊ रोटी बैंक के सदस्यों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मऊ रोटी बैंक के सदस्य प्रवीण पांडेय वहां उपस्थित रहे। श्री पाण्डेय ने कहा कि लिटिल फ्लावर स्कूल के बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें रोटी के महत्व को समझना चाहिए। जब भी हम भोजन करते हैं उस वक्त सोचना चाहिए कि हम तो तीनों वक्त भर पेट भोजन कर रहे हैं पर हमारे ही बीच हमारे समाज में कुछ लोग ऐसे हैं जो एक वक्त की रोटी के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। भोजन करते वक्त उसमें कुछ न कुछ कमी निकाल कर हम उसे छोड़ देते हैं पर उसी छोडें हुए भोजन के लिए बहुत लोग तरस रहे हैं। लिटिल फ्लावर स्कूल के अध्यापक मुरारी लाल केडिया ने रोटी बैंक के उद्देश्य को सराहते हुए कहा कि मानव के जीवन में दो बैंक होते हैं एक जहां हमें कुछ जमा करना पड़ता है और एक जहां अपने आप जमा होता रहता है और जहाँ अपने आप जमा होता है वो हमारे कर्मो का बैंक होता है जैसा हम कर्म करते हैं उसी प्रकार हमारी सकारात्मक और नकारात्मक चीजे इसमें जमा होती रहती है। लोगो के लिए अच्छे कार्य करने का मौका हमें बहुत कम मिलता है हम सौभाग्यशाली है कि मऊ रोटी बैंक के माध्यम से हमें ये कार्य करने का मौका मिल रहा है रोटी बैंक के केशरी नंद वर्मा ने बताया कि शिक्षा, संस्कार और सेवा के बिना जिंदगी अधूरी है रोटी बैंक के प्रबंधक अमरनाथ मद्धेशिया ने बताया कि आज हमारे इस नेक कार्य को देखते हुए लिटिल फ्लावर स्कूल के सभी सम्मानित अध्यापकों ने रोटी बैंक की सदस्यता ली अंत स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सरिता केडिया ने सभी मऊ रोटी बैंक के सदस्यों का अभिवादन किया इस अवसर पर मुख्य रूप से अभिषेक मद्धेशिया, धनेश शर्मा, अमरनाथ मद्धेशिया, प्रवीण पांडेय जी, आदेश श्रीवास्तव केशरी नंद वर्मा सहित सभी स्कूल के अध्यापक व बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *