140 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 04 गिरफ्तार
मऊ। लोकसभा चुनाव 2019 के दृष्टिगत जनपद में अवैध शराब कारोबार/कारोबारियों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कुल 140 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा बसंत लाल पुत्र इन्द्रजीत राजभर निवासी सरया थाना घोसी, जितेन्द्र राम पुत्र रामजीत राम निवासी पनईल थाना दोहरीघाट के कब्जे से क्रमशरू 40-40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा सुनील कुमार पुत्र श्यामजीत राजभर निवासी पहसा थाना हलधरपुर के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, थाना मधुबन पुलिस द्वारा सन्तोष कुमार पुत्र विरेन्द्र प्रताप निवासी धर्मपुर थाना मधुबन मऊ के कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त के विरूध्द अन्तर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
