अपना जिला

नाला जाम, दर्जनों लोगों के घरों का सड़क पर बह रहा गंदा पानी

नपं बेखबर  : सभासद ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से लगाई गुहार

मोहम्मदाबाद गोहना/मऊ । नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ में स्थित इदारतगंज मोड़ से फरीदाबाद मुख्य मार्ग होते हुए अहमदनगर, बरईपुर, खराटी जाने वाले मुख्य मार्ग पर विगत दो सप्ताह से आसपास के घरों के दर्जनों लोगो के घरों का गंदा पानी बहने से इस मार्ग से आने जाने वालों,स्कूल जाने वाले बच्चों,पूजा पाठ करने जाने वाली महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत मोहल्ले के सभासद सुफियान अहमद, विनोद कुमार, पन्ना चौहान, रामदेव चौहान, हाजी नसीम ,राम ब्रिज ,नागेंद्र प्रसाद, सरिता देवी, अमर सिंह समेत दर्जनों लोगों ने दश दिन पूर्व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जाम पड़े नाले को साफ कराने की गुहार लगाई थी, बावजूद इसके आज तक साफ सफाई नहीं हो सकी है।जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका हो गई है,यदि आबिलंब इस जाम पड़े नाले की साफ सफाई नहीं हुई तो संक्रामक बीमारी भी फैल सकती है।इस बाबत सभासद ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना को भी शुक्रवार को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है।
इस बाबत पूछे जाने पर नगर पंचायत मोहम्मदाबाद गोहना के अधिशासी अधिकारी रामसमूख ने बताया कि दो दिनों पूर्व इस जाम पड़े नाले को साफ सफाई के लिए निर्देश दिया गया था ,लेकिन अभी तक साफ सफाई नहीं हुई है, आज इसकी हर हाल में साफ सफाई करा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *