अपना जिला

आईडीए ने आइडियल किड्स गुरुकुल स्कूल में मनाया होली मिलन समारोह बच्चों को किया सम्मानित

मऊ । इण्डियन डेण्टल एसोसिएशन मऊ शाखा के तत्वाधन में रविवार को होली मिलन एवं सम्मान समारोह शहर के प्रतिष्ठित स्कूल आइडियल किड्स गुरुकुल निजामुद्दीन पूरा मऊ में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका के चेयरमैन मोहम्मद तैय्यब पालकी, व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ मंगला सिंह  ने द्वीप प्रज्वलित कर के शुरु किया। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ida के इस कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के चेयरमैन तय्यब पालकी ने कहा कि स्कूल के बच्चों के कार्यक्रम की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। आइडीए एसोसिएशन का होली मिलन समारोह कार्यक्रम काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पालिका शहर में विकास के प्रति कृत संकल्पित होकर काम कर रही है। विशिष्ट अतिथि डीसीएसके पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ एके मिश्रा ने कहा कि जब छोटे बच्चे होते हैं हम उनका ख्याल करते हैं। लेकिन जैसे ही बच्चा इंटर के बाद शिक्षा लेने कालेजों में जाता है तो उनके प्रति अपने ख्याल को कम कर देते हैं। जबकि उसी समय हमें अपने बच्चों को और ध्यान देना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ मंगला सिंह कहा कि इस आयोजन के लिये इंडियन डेंटल एसोसिएशन के चिकित्सक बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर आइडियल किड्स गुरुकुल के मेधावी छात्रो में शौर्य ,दित्या, पलक ,अन्वी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रणव, अविशी, हिमांशु आदि के बच्चों के साथ स्कूल की अध्यापिकायें मौजूद रहीं।

इस उत्साहवर्धक कार्यक्रम में डॉ अमित, डॉ अश्वनी ,डॉ मयंक ,डॉ शैलजा , डॉ ज्ञानेंद्र ,डॉ अजीत सिंह , डॉ ओमकार, डॉ दीपक, डॉ अंजनि, डॉ असगर ,डॉ असलम, डॉ रुचि, डॉ निर्भय ,डॉ बरनवाल, डॉ अविनाश आदि उपस्थित रहे। ida mau ब्रांच के इस कार्यक्रम में मऊ कार्यक्रम के अंत मे आइडियल किडस गुरुकुल की प्रिंसिपल ने ida के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुऐ बच्चों को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *