अपना जिला

सिलेंडर में रिसाव से दो दुकानें जलकर खाक, हजारों की क्षति

■ सिलेंडर फटने की तेज आवाज से मची अफरा-तफरी

■ अगलगी में नगदी समेत हजारों का सामान खाक

मधुबन, मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत गजियापुर चट्टी पर एक जलपान की दुकान में रविवार की देर सायं आठ बजे गैस सिलेंडर के रिसाव के चलते दुकान में आग पकड़ लिया। जब तक दुकानदार व ग्रामीण आग बुझाने के लिए कुछ करते कि आग की लपटें भयावह स्थिति धारण कर बगल की जूते-चप्पल की दुकान को अपने आगोश में ले लिया। इस दौरान तेज आवाज के साथ सिलेंडर फटते ही लोगों में हड़कम्प मच गया। सिलेंडर फटने से निकली तेज आवाज सुन पड़ोसी गांव के लोग मौके पर दौड़ पड़े। अगलगी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन दस्ते की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। जिससे आस-पास की अन्य दुकानों को जलने से बचा लिया गया। अगलगी की घटना में नगदी समेत हजारों रूपए के नुकसान होने का आंकलन लगाया जा रहा है।
थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव निवासी सुरेश मौर्य गांव चट्टी पर जलपान की दुकान चलाता है। रविवार की देर सायं आठ बजे गैस चुल्हे पर समोसा बना रहा था। इस बीच सिलेंडर से रिसाव होने पर आग भड़क गई और उसकी गुमती को आग पकड़ ली। जब तक दुकानदार आग बुझाने के लिए कुछ करता कि आग की लपटें इतनी तेज हो गई कि देखते ही देखते राजकुमार प्रसाद की जूते-चप्पल की दुकान को अपने आगोश में ले लिया। आग की लपटें और उसमें से निकल रहे धुंए को देख ग्रामीण आग बुझाने के लिए मौके पर दौड़ पड़े आग की तपिश इतनी तेज थी कि लोग आग बुझाने में असफल रहे। इस दौरान गैस सिलेंडर तेज आवाज के साथ फटते ही मौके पर अफर-तफरी मच गयी। अगलगी की सूचना पर अग्निशमन दस्ते की टीम ने लोगों के सहयोग से काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिसके चलते पड़ोस की अन्य दुकानों को जलने से बचा लिया गया। अगलगी में नगदी समेत हजारों रूपए के सामान जलकर खाक हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *