अपना जिलाचर्चा में

मेंबर आफ म्युनिसिपलिटी बोर्ड से मेंबर ऑफ पार्लियामेंट बनना चाहते हैं विनोद गुप्ता

सपने देखिए सपने देखने में क्या जाता है। सपने सच होते हैं अगर सच्चे मन से सपना देखा जाए। बूथ इंचार्ज के सफ़र से आज राष्ट्रीय अध्यक्ष बने भाजपा नेता अमित शाह से कौन नहीं सीखना चाहेगा। कुछ ऐसा ही सपना देख रहे हैं मऊ जनपद के नगर निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता व सभासद विनोद गुप्ता। वर्तमान में मऊनाथ भंजन नगर के मेंबर आफ म्युनिसिपालिटी बोर्ड व भाजपा के युवा नेता जनता के द्वारा चुनकर मेंबर ऑफ पार्लियामेंट बनना चाहते हैं। वह अपनी पार्टी भारतीय जनता पार्टी से टिकट लेकर घोसी संसदीय क्षेत्र से चुनाव के मैदान में आना चाहते हैं।
विनोद गुप्ता जी से बातचीत में बताया कि अगर शीर्ष नेतृत्व मुझ पर विश्वास करती है और घोसी लोक सभा से मौका देती है तो भाजपा व प्रधान मंत्री मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सपनो को पूरा करूँगा। स्थानीय कार्यकर्ता होने के नाते घोसी का विकास कार्य व लोगो के समस्याओं से पूरी तरह से वाकिफ हूँ। आगे पार्टी का लिया गया निर्णय सर्व मान्य होगा। हम सब का बस एक ही सपना है पुनः भारत माँ के लाल मोदी दुबारा प्रधानमंत्री बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *