सेण्ट जी0एन0 स्कूल के वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न
मऊ। नगर के रामपुर चकिया स्थित शैक्षणिक संस्थान सेण्ट जी0एन0 स्कूल ने अपने वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में एक भब्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर छात्र एवं छात्राओं ने एक तरफ रंगारंग कार्यक्रम पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया तो दूसरी ओर विद्यालय द्वारा चार ग्रुपों पर आधारित करायी गयी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं ने भी खूब वाहवाही बटोरी।
https://youtu.be/ZasbT7ojRss
पुरस्कार वितरण का स्वरूप चार भागों में बंटा था। ग्रुप ए में प्रथम पुरस्कार संजना यादव को साईकिल, द्वितीय पुरस्कार प्रिंस पाण्डेय एवं शर्मीन अतहर को पंखा, तृतीय पुरस्कार पोनी चन्द्रा को वाटर कूलर देकर सम्मानित किया गया। ग्रुप बी में प्रथम पुरस्कार सूर्यांश गुप्त को साईकिल, द्वितीय पुरस्कार चन्दा यादव को पंखा, तृतीय पुरस्कार विनय मौर्या को वाटर कूलर दिया गया। ग्रुप सी में प्रथम पुरस्कार आदित्य यादव को साईकिल, द्वितीय पुरस्कार आयूष यादव को पंखा, तृतीय पुरस्कार अनुराग पाण्डेय को वाटर कूलर देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार ग्रुप डी में प्रथम पुरस्कार कृतिका सिंह, अनुराग यादव, रितेश यादव, आदिति यादव, कुशाग्र चैहान, गुंजा कुमारी, स्वास्तिक दूबे आदि को साईकिल, द्वितीय पुरस्कार श्रद्धा सोनकर को पंखा व तृतीय पुरस्कार कृष्ण गोपाल एवं कृतिका चैहान को वाटर कूलर देकर सम्मानित किया गया। इसके इलावा सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्र व छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित कर अन्य विद्याक्र्षियों को भी आगे बढ़ने हेतु प्रेरणा दी गयी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षा हमारे जीवन को सुसज्जित करती है। हमें ऐसी शिक्षा अर्जित करनी चाहिये जो हमारे लक्ष्य को पूरा करने में सहायक हो और जिसके ग्रहण करने के उपरान्त हम दूसरों के लिये सार्थक भूमिका में आम जन की सेवा कर सकें। उन्होंने पुरस्कृत किये गये छात्र व छात्रओं को बधाई दी। कहा कि सफलता प्राप्त करना आसान नहीं है पर उससे भी कठिन है सफलता को बनाये रखना।
विशिष्ट अतिथि मधुबन नगर पंचायत की चेयरपर्सन माधुरी गुप्ता ने कहा कि सफलता एवं असफलता के बीच फासला बहुत थोड़ा होता है पर जो लोग धैर्य एवं विश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं उन्हें सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण में अभिभावकों का बड़ा रोल होता है। हम सभी को बधाई देते हैं।

विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता गिरीजेश गुप्ता ने कहा कि इस विद्यालय में विगत कई वर्षाें से मेरा आना जाना लगा हुआ है पर इस बार मैंने यहां काफी सकारात्मक बदलाव देख रहा है। इससे यहां के कुशल स्टाफ एवं कुशल नेतृत्व की झलक साफ नजर आती है। उन्होंने बताया कि अज्ञानता हेतु विधि में कोई क्षमा नहीं है। इस बात पर विशेष रूप से पारदर्शिता बनाये रखने की आवश्यकता है कि हम जिन बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिये उन्हें आपके हवाले करते हैं आप उनको किस हद तक अपेक्षाकृत माडल बनाने सफल हैं।

संस्था के प्रबन्धक नवनीत दास गुप्त ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुये कहा कि आपने यहां आकर हमें अनुग्रहीत किया है। हम आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिये सतत प्रयासरत् हैं। हमें बल एवं प्रेरणा तब मिलती है जब बच्चों के अभिभावक हमारे बीच होते हैं और उनके बारे में हमसे जानकारियों का आदान प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य हमारी संस्था में पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओं को मात्र शिक्षा प्रदान करना नहीं है बल्कि उन्हें देश का सभ्य नागरिक बनाना भी हमारे उद्देश्य में शामिल है।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे संस्था के संस्थापक रामदास गुप्त ने लोगों को बताया कि इस समारोह का उद्देश्य समाज के सुधार के क्रम में देश की मूल संस्कृति को बच्चों के अन्दर उतारने की प्रेरणा देना है। हम चाहते हैं कि बच्चे जो शिक्षा अर्जित करें उस का सकारात्मक प्रतिबिम्ब उनके व्यक्तित्व में दिखाई पड़े। इस अवसर पर उन्होंने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शंकर मद्धेशिया, डा0 राम गोपाल, पारस नाथ गुप्त, सभासद-गोरखनाथ, सभासद-इस्माईल, सभासद-मुनव्वर अब्दुलगफूर, पूर्व सभासद-मुनव्वर नेता, पूर्व सभासद-अहमद सोहैब अर्सलान (ऐमन), रामनाथ गुप्त, एस0के0 गुप्त, विजय गुप्त, अध्यापकगण रविन्द्र यादव, राम अवतार यादव, अध्यापिकागण-शबाना कासमी, अर्शी अनवर, रिचा शर्मा, सुनीता गुप्ता, आर्ती चैहान के इलावा अभिभावकगण एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता संस्था के संस्थापक रामदास गुप्त ने की तथा संचालन संयुक्त रूप से अजय यादव एवं आरती चौहान ने किया।


