अपना जिलाखास-मेहमान

अंजनी सिंह का चयन एससीईआरटी के प्रतियोगिता में

(फ़तेह बहादुर गुप्त)
रतनपुरा। प्राथमिक विद्यालय कइयां के प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार सिंह का चयन एस सी ई आर टी द्वारा कराये गये नाट्य प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी के रूप में हुआ है । राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा शिक्षण को रुचिकर बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के समस्त जनपदों में शिक्षकों से विषयों का नाट्य रूपांतरण करके रुचि पूर्ण शिक्षा देने के लिए एक प्रतियोगिता कराई गई थी। प्रतियोगिता में प्रदेश के 25 शिक्षकों का चयन हुआ है जिसमें मऊ जनपद से प्राथमिक विद्यालय कइयां, शिक्षा क्षेत्र – ऱतनपुरा के प्राध्यापक अंजनी कुमार सिंह का चयन विजयी प्रतिभागी के रूप में हुआ है। उनके द्वारा भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया गया था और नाट्य रूपांतरण का वीडियो भेजा गया था। स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा भेजे गए वीडियो का निरीक्षण करने के उपरांत इनका चयन विजयी प्रतिभागी के रूप में हुआ है। इनके चयनित होने पर जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ पी त्रिपाठी, शिक्षा क्षेत्र रतनपुरा के खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार चतुर्वेदी, आदर्श शिक्षक सतीश कुमार सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, राजेश राय ,सरिता सिंह ,राजेश कुमार, नन्दिनी, अंजलि वर्मा, राजकुमार वर्मा, ग्राम प्रधान पवन सिंह ,ग्राम प्रधान पारस चौहान सहित तमाम सम्मानित लोगों ने बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *