अपना जिला

खाद्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, मिश्रित मिठाई को किया नष्ट

मऊ। अपर मुख्य सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी मऊ के निर्देश पर आगामी होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मऊ के अभिहित अधिकारी एस के त्रिपाठी के निर्देशन में सचल दल द्वारा बुधवार को मुरली गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता इब्राहिमाबाद सूरजपुर मधुबन तथा रसूलपुर स्थित मिठाई निर्माण कर रहे कारखाने पर मिलावटी मिठाई बनाए जाने संबंधी सूचना पर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान एक बोरी में 50 किलोग्राम अरारोट भी रखा हुआ पाया गया।छापेमारी के दौरान कारखाने परिसर में डेढ़ कुंटल छेना मिठाई,डेढ़ कुंटल लड्डू रखा गया। मौके पर पूछने पर मुरली गुप्ता ने बताया कि इसका प्रयोग मिठाई में करते हैं।खाद्य पदार्थ की जांच करने पर उसमें मिलावट की आशंका होने पर दुकान पर रखे गए छेना मिठाई,लड्डू, अरारोट आदि का नमूना लेकर लखनऊ प्रयोगशाला को भेजा गया तथा नियमानुसार विधिक कार्यवाही भी की जाएगी। तत्पश्चात लगभग ₹50000 का अरारोट,लड्डू ,छेना की मिठाई जो बेचने लायक नहीं थी उसे मौके पर ही विनिस्ट कर दिया गया।
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित,पंकज कुमार यादव, जय हिंद राम, श्रीमती बिंदु पांडे, रामानंद आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *