5 मार्च को सामूहिक विवाह में 5 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
रतनपुरा/ मऊ। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 5 मार्च दिन मंगलवार को पूर्व से चयनित 5 जोड़ी वर-वधुओ की शादी का आयोजन शिव शक्ति समिति के तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए शिव शक्ति समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्त ने बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी भगवान भोले नाथ के पावन पर्व पांच जोड़ी शादी के साथ धूम धाम से मनाया जाएगा।खास बात यह होगी कि शादी के लिए पूर्व में 50 नामांकन हुआ था जिसमें से लाटरी पद्धति से सिर्फ पाच जोड़ी वर वधू का ही चयन किया गया जिनका 5 मार्च दिन मंगलवार को हजारों लोगो की उपस्थिति में शिव शक्ति समिति के देखरेख में सकुशल संपन्न होगा। रतनपुरा स्थित काली माता के मंदिर से बारात चलकर नेहरू इंटर कॉलेज के परिसर पहुंचेगी जहा निर्मित भव्य पंडाल में स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पधारे पांच जोड़ी वर वधू की शादी कराई जाएगी और समितियों द्वारा सभी पांचों कन्याओं को शादी संबंधित सभी सामग्री देकर रीति रिवाज के साथ विदा किया जाएगा, जिसकी तैयारी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरों पर चल रही है। शिव शक्ति समिति के सदस्य बृजेश सिंह, अवधेश मिश्रा और रोशन गुप्ता ने क्षेत्र के लोगो से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर महा शिवरात्रि के पर्व व पांच जोड़ी वर वधू की शादी को सफल बनाएं ।

