17 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र बहादुर के निर्देशन में वारंटी/वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में कुल 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिसमें, थाना चिरैयाकोट पुलिस द्वारा इन्द्रदेव, ब्रह्मदेव, अशोक, निवासीगण सरसेना, हरेन्द्र निवासी महतवाना थाना चिरैयाकोट, थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा आनंद शर्मा निवासी मुबाकरपुर थाना हलधरपुर, थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा श्यामलाल निवासी फरसरा, रामशरीफ निवासी टिकरी, कीमल निवासी खटिकटोला थाना दोहरीघाट, थाना घोसी पुलिस द्वारा लालबहादुर निवासी मुंगेसर थाना घोसी, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मनोज, अरविन्द, अरविन्द गुप्ता निवासीगण सहादतपुरा थाना कोतवाली, थाना रानीपुर पुलिस द्वारा विनोद, योगेन्द्र निवासीगण सेमरी थाना रानीपुर, थाना कोपागंज पुलिस द्वारा सुनील, गोरख, श्रीप्रकाश निवासीगण कसारा थाना कोपागंज मऊ को गिरफ्तार किया गया।

