नगर के विकास के लिए नपा में 91 करोड़ रूपये का बजट पास, 29 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश
मऊ। नगर पालिका परिषद के बैठक कक्ष में सोमवार को सत्र 2019-20 की बोर्ड की बजट बैठक सम्पन्न हुयी। इस बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मुहम्मद तय्यब पालकी ने की। पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी ने बोर्ड के समक्ष सत्र 2019-20 का बजट पेशा किया जिस पर विस्तृत चर्चा के बाद सम्मानित सभासदों द्वारा इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। बोर्ड द्वारा पारित 91 करोड़ रूपये के इस बजट को नगर के विकास एवं जनकल्याणकारी बजट के रूप में देखा जा रहा है। इस बजट बैठक में पालिकाध्यक्ष द्वारा 29 महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पेश किये गये जिन पर बोर्ड ने सर्व सम्मति से अपनी मुहर लगा दी, जिसके पीछे शहर के विकास की गति को तीव्रता प्रदान करने का उद्देश्य दृष्टिगत रहा। उक्त बैठक में प्रस्तुत प्रस्तावों में रास्ता व सड़क निर्माण, पेय जलापूर्ति, पथ-प्रकाश आदि जैसी नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता व जनकल्याणकारी मुद्दे प्रमुख रूप से छाये रहे। पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा भी की गयी। नगर भर में हो रहे निर्माण कार्याें को गुणवत्ता के अनुरूप कराये जाने के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शहर को साथ-सुथरा बनाये रखने, जाम की समस्या दूर करने हेतु रोड चैड़ा करने, फूट-पाथ का निर्माण करने, कांजी हाउस का निर्माण करने, शहर में नागरिकों की सुविधा हेतु आवश्यक स्थानों पर शौचालय, मुत्रालय बनवाने, कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध कराने, शव दाह वाहन की जल्द क्रयदारी के निर्णय के साथ ही शवों को रखने के लिये 2 अदद मर्चराइजर, व कबिस्तानों एवं शमशाम घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया गया। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्रों को समय से जारी करने का निर्णय लिया गया। नगरवासियों की सुविध को मद्देनजर रखते हुये आवारा पुशओं (जिस में सुअर, गधा इत्यादि शामिल हैं) पर अंकुश लगाने हेतु सदन द्वारा उप विधि बनाने का भी निर्णय लिया गया। इस उप विधि के माध्यम से पकडे़ गये पशुओं के मालिकों से भारी भरकम दण्ड शुल्क वसूल करने और उनके द्वारा समय सीमा के अन्दर पशुओं को मुक्त न कराने की स्थिति में पशुओं को नीलाम करने का भी प्रायोजन किया जायेगा। सदन में मौजूद सम्मानित सभासदों ने नगर के विकास के प्रति हर सम्भावित कार्य विकल्पों पर भी चर्चा की। इसके इलावा सभासदों द्वारा उठाये गये अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुयी।
बैठक में पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने बजट को ध्वनिमत से पारित होने पर सभासदों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि आप द्वारा नगर के विकास के प्रति आज अति महत्वपूर्ण कार्य किया गया है। आप द्वारा पारित बजट से नगर अपने विकास की नयी मन्जिल तय करेगा जिसमें आपका समान सहयोग शामिल है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड के उद्देश्यों में नगर का विकास एवं जनता की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। नगर की उन्नति हमारे द्वारा बनायी जाने वाली विकास योजनाओं पर निर्भर करती है। इसी लिये हम विशेष रूप से जनता को सुविधा पहुँचाने वाली योजनायें बनाकर नगर के विकास को सुदृढ़ बनाने हेतु संकल्पित हैं। श्री पालकी ने कहा कि अवाम की सुध-बुध लेने और शहरियों को हर प्रकार की नागरिक सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु मैंने प्रयास किया है। आज इस बैठक में अति हमत्वपूर्ण प्रस्तावों को बोर्ड द्वारा पारित किया गया है। इन योजनाओं के क्रियांवयन से जल्द ही नगर में चैतरफा विकास की नई लहर दिखाई देगी। बोर्ड के समक्ष पेश किये गये सभी प्रस्तावों को पारित कर दिये जाने के उपरान्त श्री पालकी सम्मानित सभासदों से संकल्प एवं विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दुहराते हुये उक्त बातें कहींे, जिस पर सभासदों ने भी नगर के विकास हेतु उनका साथ देने का पूर्ण आश्वासन दिया। पालिकाध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा को पूरे नगर की व्यवस्था को बोर्ड की मंशा के अनुरूप जल्द से जल्द और बेहतर एवं व्यवस्थित करने तथा नगर की समुचित सफाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
गत दिनों जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुये फिदायीन हमले पर बोर्ड ने अपनी संवेदना व्यक्त की और 2 मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शान्तिि हेतु दुआ की। शहीद जवानों को नम आखों से श्रद्धांजलि देते हुये सरकार से दोषियों के विद्ध कठोर कदम उठाने की मांग की। बोर्ड ने यह भी मांग किया कि सरकार शोकाकुल परिवार को हर सम्भव उचित सुविधा एवं अनुदान देने की व्यवस्था अतिशीघ्र सुनिश्चित करे।
इसी क्रम में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मोलवी यहिया, पूर्व सभासद मुनीर अहमद और अधिशासी अधिकारी श्री मिश्रा की माता जी के निधन पर भी 2 मिनट का मौन रख कर मृत आत्माओं की शान्ति हेतु दुआ की गयी। ईश्वर उनके शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बोर्ड को बताया कि बोर्ड द्वारा पारित प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर मूर्त रूप देने के कार्य में पालिका परिवार जुटा हुआ है। नगर का सुन्दरीकरण करते हुये नगरवासियों की सुविधा को सर्वाेपरि रख कर हम बोर्ड की हर मंशा को जमीन पर उतारने हेतु कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पूरे नगर में सफाई की व्यवस्था के साथ अन्य सभी आवश्यक संसाधन भी शीघ्र ही उपलब्ध करा लिये जायेंगे। श्री मिश्रा ने सभी सम्मानित सभासदों को आश्वस्त करते हुये कहा कि आज की इस बैठक में बोर्ड द्वारा पारित प्रस्तावों को भी जल्द ही क्रियांवित किया जायेगा।


