अपना जिला

मोटीवेशन में भाग दौड़ की दिनचर्या में कैसे अपने जीवन को खुशनुमा बनाया सिखाया गया 

मऊ। लीडरशीप मोटीवेशन की तीन दिवसीय ट्रेनिंग कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ ट्रेनर विनय मिश्र पटना द्वारा ट्रेनिंग का शुभारम्भ किया गया। यह प्रशिक्षण दिनांक 25 फरवरी,2019 से 27 फरवरी,2019 तक चलेगा। इस ट्रेनिंग का मुख्य उददेश्य आज कल के भाग दौड़ की दिनचर्या में कैसे अपने जीवन को खुशनुमा बनाया जा सके, से सम्बन्धित बिन्दुओं पर चर्चा किया जायेगा, आज के प्रशिक्षण में विनय मिश्र द्वारा सभी अधिकारियों से परिचय स्थापित करते हुए बताया गया कि आप अपने जीवन को वेहतर से वेहतर तरिके जी सकते हैं बस उसे समझने की जरूरत है।
उक्त अवसर पर सभी उप जिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, वन अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *