15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। थाना मधुबन पुलिस द्वारा दिनांक 21.02.19 सायंकाल देखभाल क्षेत्र व चेंकिग के दौरान राजू चौक नुरूल्लाहपुर से सुनील प्रसाद पुत्र विरेन्द्र प्रसाद निवासी नकियहवा थाना मधुबन मऊ के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त के विरूध्द मु0अ0सं0 60/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
