रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच संपन्न हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का विशेष शिविर
रतनपुरा/मऊ। मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज रतनपुरा मऊ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर जो प्राथमिक विद्यालय बिलौझा पर दिनांक 15/02/2019 से आयोजित था आज दिनांक 21/02/2019 को गीत संगीत के भरपूर कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। महाविद्यालय के मुख्य अनुशासक द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छात्र छात्राएं सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लोकगीत तथा देश भक्ति के मनोहारी गीत प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर बिलौझा ग्राम प्रधान श्री अमरनाथ यादव एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ रवीन्द्रनाथ मिश्र ने कर्तव्य बोध, सेवा, परोपकार, विनम्रता एवं दानशीलता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ अनिल कुमार सिंह ने किया।

