अपना जिला

लांस नायक अमर शहीद सुदामा राजभर की पुण्यतिथि मनायी गयी

मऊ। नगर पालिका क्षेत्र के ख्वाजाजहांपुर में लांस नायक अमर शहीद सुदामा राजभर की पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा का आयोजन लांस नायक अमर शहीद सुदामा राजभर मेमोरियल सोसाइटी, मऊ द्वारा किया गया
जहां शहीद की पत्नी आशा देवी को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि बसपा घोसी लोकसभा के प्रभारी अतुल राय ने कहा कि शहीद सुदामा ने जम्मू कश्मीर में जांंबाजी से लड़ते हुए कई आतंकियों को मार गिराया था। समाज उनकी वीरता की गाथा गाता है और गाता रहेगा। शहीद सुदामा की वीरता सदियों तक वतन की आन-बान और शान पर मट मिटने की नौजवानों को प्रेरणा देती रहेगी।
कहा कि अभी पुलवामा में शहीद हुए मो0 इकबाल जो कि सासाराम बिहार के रहने वाले थे उनकी मिट्टी में.भारत सरकार का कोई प्रतिनिधि कोई मंत्री शरीक नही हुआ। कम से कम सरकार शहीदों के साथ दोहरा मापदंड न अपनाए।
विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने कहा कि ऐसी मां का अलग स्थान होता है जिसका सपूत देश के लिये अपने जीवन का बलिदान देता है। जिस क्षेत्र से ऐसे लायक बेटे निकलते हैं वहां के निवासियों से देश की अपेक्षाएं भी बड़ी होती हैं। हमें ऐसे महापुरुषों एवं अमर शहीदों से सीख लेकर देश हित में कार्य करना चाहिये। श्री पालकी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप ही इस देश के भविष्य हैं इसलिये आपको देश की रक्षा एवं सुरक्षा हेतु स्वयं को तैयार रखना चाहिए। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राजू कुमार राजू , मंडल को आर्डिनेटर अजय राजभर , राजभर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिलोकी राजभर , मिट्ठू राजभर , लाल धारी राजभर एवं मुजाहिद भाई एवं एजाज भाई ने लांस नायक अमर शहीद सुदामा राजभर को श्रद्धांजलि अर्पित की,श्रद्धांजलि सभा के आयोजक रामप्रीत राजभर ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *