जनपद के सभी क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गयी रविदास जयंती
मऊ। जनपद के नगर सहित कस्बों व ग्रामीण इलाकों में रविदास जयंती धूमधाम से मनायी गयी। प्रात: बेला से युवा व महिलाएं जगह जगह रविदास मंदिर में साफ-सफाई के साथ परंपरागत तरीके से निकलने वाले रविदास जीके झांकी के सात सजा में लग गए झांकी को सुंदर रूप देने के बाद अलग अलग अलग इलाकों से लोग अपने रविदास जयंती के रथ को लेकर निकले लोगों ने गाजे-बाजे और ढोल नगाड़े के साथ अपने महापुरुष की जयंती मनाई।

मुहम्मदाबाद गोहना में शिरोमणि संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई । लोगों ने आयोजित गोष्ठी में संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कस्बे के दलित बस्ती जमीन बरामदपुर मोहल्ले के नवयुवकों द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर गाजे बाजे व डीजे के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आत्मघाती हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों के फोटो पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक गुप्ता डायमंड, संदीप कुमार, मोहन कुमार ,सोनू , गोपाल गौरव, रामप्रवेश, दया भारती, प्रदीप कुमार, राधे, निखिल , झिंनु ,मोनू ,नितेश, मुकेश, आदि लोग उपस्थित रहे।


