अवैध रूप से विद्युत का उपभोग कर रहे तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मोहम्मदाबाद गोहना/ मऊ। विद्युत का अवैध रूप से उपयोग करते हुए पाए जाने पर अवर अभियंता मऊ एवं प्रवर्तन दल की टीम ने 3 लोगों के विरुद्ध स्थानीय कोतवाली में मंगलवार को सायंकाल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम गौहरपुर एवं जोगरी तथा ढाचावर गांव में अवर अभियंता बृजेश कुमार एवं प्रभारी प्रवर्तन दल इनामुल्लाह खान ने छापामारी के दौरान तीनों लोगों के पास से कटिया लगाकर अवैध रूप से आटा चक्की चलाते एवं 5 केवीए का कमर्शियल विद्युत का उपभोग करते हुए मौके पर पाए गए।जिस पर टीम ने इन तीनों गांवो के 3 लोगों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 133 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।वहीं चेकिंग के दौरान तीनों युवक भाग खड़े हुए।

