अपना जिला

विजय शंकर राय की हत्या पर कांग्रेस जनों ने शोक व्यक्त किया

मऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मन्त्री स्व. कल्पनाथ राय के काफी करीबी रहे, कसारा गांव के निवासी पूर्व प्रधान व कांग्रेस नेता सूरज राय के पिता विजय शंकर राय की हत्या पर दु:ख प्रकट करते हुए कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने श्रद्धांजलि व्यक्त की।
शोक व्यक्त करने वालों में महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुधा राय , प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह, पीसीसी सदस्य राजकुमार राय, जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, जिला महासचिव सुशील कुमार चौधरी, अनुराग सिंह, दूधनाथ चौहान सहित पूरे जनपद के कांग्रेस जनों ने दुख व्यक्त करते हुए इस हत्या की कड़ी निंदा की और हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की जिला प्रशासन से मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *