इन्दिरा गॉधी ने जैसे हमला किया अब उसी तरह से कार्यवाही हो : राकेश सिंह
मऊ। पुलवामा में आतंकवाद में शहीद हुए जवानों का पाकिस्तान से बदला लेने हेतु अभिभावक मंच की तरफ से भारतीय स्टेट बैंक के सामने सहादतपुरा में प्रातः 10.00बजे से अपराह्म 03.00 बजे तक उपवास किया गया। उपवास स्थल पर आतंकवाद- मुर्दाबाद, पाकिस्तान-मुर्दाबाद,
पुलवामा के शहीद -अमर रहें, भारत माता की जय, वन्ददेमातरम तथा पाकिस्तान को ध्वस्त करो आदि नारा लगाया गया।उपवाश में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंंह ने कहा कि अब पाकिस्तान पर हमला कर तिरंगा फहराने का समय आ गया हैऔर आतंकवाद को मिटाने के लिए जिस तरह से अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन का अन्त किया उसी तरह से कार्यवाही होनीचाहिए। इन्दिरा गॉधीं ने जैसे हमला किया अब उसी तरह से कार्यवाही हो। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अरबिन्द सिंह ने कहा कि वार्ता बन्द कर पाकिस्तान को नेस्तनाबूद कर देना चाहिए। लोकदल जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने कहा कि पूरा देश शहीदों का बदला चाहता है। अभिभावकमंच जिलाध्यक्ष गुप्तेश्वर सिंह, अरबिन्द मूर्ति, सु बाष पाण्डेय, मो०आसिफ, अल्तमश अंसारी, राजू गुप्ता, जगरनाथ सिंह, संजय तिवारी, मिथिलेश पाण्डेय, अमरेश सिं ह,डा० विजय के०सिंह, रामाश्रय राजभर, भगत सिं ह आदि उपस्थित रहे।

