कैंडल मार्च निकाल पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को दी गयी श्रद्धांजलि
मऊ। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपी के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले में 48 सीआरपीएफ जवानों को निशाना बनाए जाने के खिलाफ पूरा देश शोक में डूबा हुआ है और जगह-जगह शोकसभाएं व कैंडल मार्च निकालकर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जा रही है पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले जलाए जा रहे हैं इसी कड़ी में नौजवान ए मऊ की तरफ से एक कैंडलमार्च का आयोजन किया गया जिसमें सुरक्षाबलों के शहीद होने पर मौन जुलूस निकाला गया जो कि बाद में बालनिकेतन पहुंच कर श्रद्धांजलि सभा मे तब्दील हो गया साथ ही लोगो ने कैंडल जलाकर 2 मिनट मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर नौजवानों ने आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को याद करते हुए कहा कि जवानों की कुर्बानियां कभी बेकार नहीं जाएगी देश का बच्चा-बच्चा इसका बदला लेगा और आतंकवाद को जड़ से मिटा कर ही दम लेंगे, सरकार से मांग की कि इसके लिए जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठाया जाए और आतंकवादियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए जिससे कि आने वाले समय में देश की तरफ कोई आंख उठा कर देखने की हिम्मत न कर सके शहीद हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं।
इस अवसर पर अल्तमश अन्सारी सभासद ज़ीशान सुपर ज़ाहिद बाबू यनज़रुन गुडुडु राशिद छात्र नेता हम्माद एजाज़ मो क़ासिम अन्सारी एजाज़ अहमद *ओसामा मुख्तार* फरीद अहमद मसऊद अख्तर मो तालिब मो आसिफ आमिर सूफ़ी मो शाहबाज़ शाहनवाज़ शननी मो दानिश शहज़ाद आलम मंज़र जमाल मो मुज्तबा बेलाल अहमद मक सलाहुद्दीनमो शाहिद आदि के अतिरिक्त बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

