जिला पंचायत मऊ की बैठक 27 फरवरी को
मऊ। जिला पंचायत मऊ की बैठक दिनांक 16-02-2019 को समय 12ः00 बजे मध्यान्ह में श्रीमती उर्मिला जायसवाल अध्यक्ष जिला पंचायत, मऊ की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में आहूत की गयी थी परन्तु विधान सभा सत्र चलने के कारण मा0 अध्यक्ष महोदय द्वारा दिनांक 16-02-2019 को होने वाली बैठक स्थगित करते हुए दिनांक 27-02-2019 जिला पंचायत सभागार में आहूत की गयी है।
अतः समस्त सदस्य/पदेन सदस्य एवं जिलास्तरीय अधिकारियों से अनुरोध है कि तद्नुसार निर्दिष्ट तिथि एवं स्थान पर समय से बैठक मंे प्रतिभाग करने का कष्ट करें। जिला पंचायत अध्यक्ष अथवा सदस्य के अतिरिक्त किसी भी निर्वाचित प्रतिनिधि के पति अथवा सम्बन्धी द्वारा उक्त बैठक में भाग नही किया जा सकेगा। बैठक का एजेण्डा पूर्ववत् रहेगा।

