अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब व मिलावट सामग्री के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। थाना मधुबन पुलिस द्वारा दिनांक 16.02.19 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर महुवानी तिराहा मन्दिर के पास से रमाकांत राजभर पुत्र स्व0 विंध्याचल निवासी चांदपुर बलुआ थाना मधुबन के कब्जे से 18 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब व मिलावट सामग्री नौसादर, फिटकिरी व यूरिया बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 53/19 धारा 272,273 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

