जिलाधिकारी के निर्देश पर श्रम प्रवर्तन विभाग ने 23 मजदूरों को कराया मुक्त
मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर में चल रहे दो ईट भठ्ठो पर लगभग 6 महीनों से छत्तीसगढ़ के 23 मजदूरो कों बंधक बनाकर काम कराया जा रहा था,और इन मजदूरों को दोनो ईंट भठ्ठो के मालिकों द्वारा 6 महीने से इनकी मजदूरी नही दिया जा रहा था।और इन ईट भठ्ठो के मालिकों द्वारा इन मजदूरों को जबरदस्ती बंदी बनाकर भठ्ठो पर कड़ी मेहनत कराई जा रही थी । इन मजदूरों को मजदूरी नहीं दी जा रही थी । जिससे मजदूर कई महीनों से भुखमरी के शिकार हो चले थे । इस बीच इन मजदूरों में से किसी एक मजदूर ने किसी तरह छत्तीसगढ़ के अपने जनपद जाचगीर छापा के अपने परिजनों को दूरभाष पर बताया । बाद में इन मजदूरों के परिजनों ने छत्तीसगढ़ के जिलाधिकारी से अपने लोगों की शिकायत किया। छत्तीसगढ़ के जिलाधिकारी ने गरीब मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ,उन्होंने उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया । जिसे मऊ जिले के जिलाधिकारी ने छत्तीसगढ़ के इन गरीब मजदूरों की समस्या को गंभीरता से लिया, और समस्या के निवारण हेतु उन्होंने एक टीम गठित किया । बाद में जिलाधिकारी द्वारा बनाई गई उक्त टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशिकांत पांडेय ,तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप, कोतवाली प्रभारी विमल प्रकाश राय आदि लोगों ने शनिवार को मोहनपुर गांव में चल रहे दो ईट भट्टों पर छापा मारा। जहां दोनों ईट भठ्ठो के मालिक छापे की खबर सुनते ही फरार हो गए । वहीं बंदी बनाकर काम कराए जा रहे 23 मजदूरों को टीम ने किसी तरह छुड़वा लिया, टीम बाद में इन 23 मजदूरों को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली लाई । समाचार लिखे जाने तक श्रम विभाग द्वारा कोतवाली में कार्यवाही चल रही है ,एवं सभी मजदूरो को श्रम विभाग ने कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है।

