जियो स्पेशल एक्सलैंस पुरस्कार चालीस नदियों के पुनर्जीवन में प्रयुक्त आधुनिक तकनीको के लिए दिया गया
12 फरवरी 2019, बैंगलुरु: जियो स्मार्ट इंडिया 2019 में जल संरक्षण के क्षेत्र में आर्ट ऑफ लिविंग को जियो स्पेशल एक्सलैंस अवार्ड देने की घोषणा की गई। इस पुरस्कार को संस्था द्वारा चार राज्यों में 40 नदियों का पुनर्जीवन आधुनिक तकनीकों के प्रयोग के लिए दिया जा रहा है, ड्ससे लगभग आधा करोड़ लोग लाभांवित हुए है।
आयोजकों ने अपनी रूपरेखा में लिखा है “आर्ट ऑफ लिविंग देश का एक ऐसा एन जी ओ है जिसने जियो स्पेशल तकनीकों का इस्तेमाल कर देश भर में नदियों एवं साफ पानी के स्रोतो को पुनजीवन प्रदान किया है।” वे आगे लिखते है, ” संस्था ने अपने विस्तृत और वृहद प्रबंधन से उन जलस्रोतो के लिए अनुकूल बनाया जो कठिन था। इसके लिए कई उपयोगी इजीनियरिग की तकनीकों का प्रयोग किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग ने भारतीय लोगों की क्षमताओं को पानी की समस्या को हल करने में समयानुकूल ढंग से भारत में पारिस्थतिकी के लिए उनकी दक्षता और उत्पादकता के साथ आगे बढ़ाया जो अनुकरणीय है।”
आर्ट ऑफ लिविंग के डॉ लिंगराजू जो नदियों के पुनर्जीवन परियोजना के निदेशक है कहते है, “अब समय आ गया है कि हम पानी को फिर से धरती में डालें। पिछले पाँच छः दशको में हमने पानी का बहुत दुरुपयोग किया है। इसके पीछे विधि यही है कि हमें पृकृति के नियमों के साथ चलना होगा और उन सोतो को भरना होगा जो सूख गए है, इससे हमारी नदियाँ भी बहने लगेंगी। यह मॉडल काम कर गया और हमने इसे कई राज्यों में प्रयुक्त किया।”
आर्ट ऑफ लिविंग के विशेषज्ञों ने रिमोट सेसिग और सेटेलाईट मेपिंग की सहायता से यह जाना कि पर्याप्त आंतरिक जल के अभाव में कितनी नदियाॅ सूख गई हैं या फिर उनमे नमक जमा हो गया है या फिर वनो के खत्म होने से वे सूख गई हैं या फिर उद्योगो के अवशिष्टों के कारण यह बदलाव हुआ है। एक बार नदी का कैचमैंट क्षेत्र का पता चल जाता है तब पानी के स्तर को बढ़ाने के प्रयास सफल रहते हैं। भौगोलिक और टोपोग्राफी जानने के लिए तकनीकों का प्रयोग किया गया। इसके अलावा स्थानीय लोगों को इस परियोजना से जोडा गया, इसमें आर्ट ऑफ लिविंग की क्षमता वृद्धि योजना का उपयोग किया गया जिसमें हर व्यकित को सशक्त किया गया। इससे वातावरण सोहाद्रेपूर्ण हुआ और इन्ही में से स्वयंसेवकों को विभिन्न तकनीकों के उपयोग का प्रशिक्षण दिया ग्या।
इससे पहले इस पुरस्कार को लेने वाले संस्थान है नेशनल इस्टीट्यूट ऑफ स्टेटिस्टीक्स एण्ड जिओग्राफी, द नेचर कंजरवेंसी, आस्ट्रेलियन नेशानी वाटर कमीशन जैसे संस्थान हैं।
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी द्वारा प्रणीत आर्ट ऑफ लिविंग हाल ही में अपने नदियों के पुनर्जीवन परियोजना के लिए लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में 2019 में अपना नाम दर्ज करवा चुका है। लगभग 5000 गांवों के आधा करोड लोग इस परियोजना से लार्भात्वत हए है।
जियो स्पेशल मिडिया एवं कम्यूनिकेशन एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संस्था है जो इस क्षेत्र में तथा आर्टिफिशियल इंटेलजैंस , स्मार्ट सिटी आदि के क्षेत्र में बीस वर्षो से कार्यरत है।
आर्ट ऑफ लिविंग के बारे में
आर्ट ऑफ लिविंग एक गैर सरकारी व शेक्षणिक एंव मानवतावादी संगठन है जो विश्व के 156 देशों में संचालित है। इसकी स्थापना गुरूदेव श्री श्री रविशंकर जी ने 1981 में की थी। इसमें श्री श्री के विचारों से जो कि कहते है कि हम एक शांतिपूर्ण जगह नही बना सकते जब तक कि तनाव रहित मन और हिंसा मुक्त समाज न हो। विदित है कि आर्ट ऑफ लिविंग ने कई विकास कार्यक्रम देश व दुनिया में चलाए हैं इनमें प्रमुख है–
एकीकृत समाज का विकास शिक्षा स्वास्थ्य एवं सफाई पर्यावरण बचाव महिलासशकितकरण।

