अपना जिला

ट्यूबवेल के लिए खोद गये गढ्ढे में गिरने से 04 वर्ष के बच्चे की मौत

चिरैयाकोट/ मऊ। थाना अंतर्गत पचिस्ता मोलनापुर गांव में एक चार वर्षीय बालक की ट्यूबवेल के लिये खोदे गये गढ्ढे में डूब जाने से मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक पचिस्ता मोलनापुर गांव के रहने वाला बालक सौरभ उम्र 4 वर्ष शनिवार की दोपहर अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान बालक खेलते-खेलते गढ्ढे के पास पहुँच गया और वह अचानक ट्यूबवेल के लिए खोदे गढ्ढे में गिर गया। गढ्ढे में पानी होने के कारण बालक डूबने से मौत हो गई। जब बालक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया। उसी बीच परिजनों की नजर उस गढ्ढे पर पड़ी, नजदीक जाकर देखा तो बालक उसी में गिरा पड़ा था, परिजनों ने तुरंत अपने बालक को उस गढ्ढे से निकाला और अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत कि ख़बर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *