नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पेयजल एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक
रतनपुरा/मऊ। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता सहयोग संगठन राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में चलाये जा रहे जन जागरूकता की टीम विकास खंड रतनपुरा के ब्लाक परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम द्वारा लोगो को शुद्ध पेयजल एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया लखनऊ से आयी हुए टीमों को प्रभारी विकास खण्ड अधिकारी मुन्नी लाल एवं सहायक विकास खंड अधिकारी श्रीकांत मिश्रा द्वारा हरी झंडी दिखा कर ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किया गया प्रशिक्षक प्रवीण दीक्षित एवं सुभाष पाण्डेय ने बताया कि 11 गतिविधियों के माध्यम द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता के प्रति ग्रामीण जनमानस को जागरूक करेगी। आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं के साथ बैठक कर, प्राथमिक विद्यालय एवं अपर प्राथमिक विद्यालय पर निबंध एवं आर्ट प्रतियोगिता आयोजित कर, स्वच्छता मेले का आयोजन का विभिन्न रंगो द्वारा सामाजिक मानचित्रण कार्यक्रम, पेयजल स्वच्छता समिति की बैठक, स्वास्थ्य और कल्याण समिति की बैठक जल जांच, फिल्म प्रोजेक्टर के माध्यम द्वारा फिल्म शो एवं एलइडी वैन, वॉल पेंटिंग द्वारा, प्राथमिक एवं अपर प्राथमिक विद्यालय पर बच्चों के साथ स्वच्छता क्लॉक कोर कमेटी गठित कर इन विभिन्न गतिविधियों द्वारा ग्राम पंचायत के लोगों को पेयजल एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगी एडीओ अमिताभ श्रीवास्तव ने कहा कि लगभग 80% बीमारियां दूषित पानी पीने एवं अस्वच्छता के कारण होती हैं पीने के पानी के लिए इंडिया मारका सेकंड हैंड पंप का पानी पिए एवं उस चबूतरे पर गंदगी ना धुले ना ही गंदगी फैलाएं चबूतरे का टूटे-फूटे हो तो सारी गंदगी जल स्रोत तक पहुंच जाती है और हम लोगों को बीमार कर सकती है जयंत प्रताप सिंह ने
कहा कि सदियों से चली आ रही कुप्रथा को हमे समाप्त करना व बहू बेटियों की इज्जत तभी सुरक्षित रह सकती है जब हमारे घरो मे इज्जत घर बने हो और उसका इस्तेमाल किया जाय जल निकासी के लिए समुचित नालियों का निर्माण हो एवं शोख्ता गड्ढे का निर्माण आवश्यक है प्रशिक्षक अनिल विश्वकर्मा ने कहा कि लगभग 40% बीमारियां हमारे गंदे हाथों के कारण होती हैं शौच के आने के बाद और खाना खाने से पहले अपने हाथों को साबुन से धोना चाहिए।
कार्यक्रम समन्वयक पर वेज आलम, नवीउल्लाह, मैनूदिन अजय यादव , गिरजेश मनी त्रिपाठी, रामेश्वर यादव अजीत यादव, अंकित पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

