जब तक पुरानी पेंशन बहाल नही होगा हम चैन से नही बैठेगें : नित्य प्रकाश यादव
मऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक संगठन के जिलाध्यक्ष नित्य प्रकाश यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी । बैठक में संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से पुरानी पेंशन बहाली हेतु चलाये जा रहे प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रत्येक जनपद में जेल भरो आन्दोलन पर विचार किया गया। जिलाध्यक्ष नित्य प्रकाश यादव ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन शिक्षक और कर्मचारियों को बहाल नही हो जाती हम चैन से नही बैठेगें । मंत्री ब्रम्हानन्द सिंह ने कहा कि प्रदेश के आह्वान पर दिनांक 18.02.2019 को हम प्रदेश के सभी जिलों को भर देगें । जनपद मऊ के संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि दिनांक 31.01.2019 को समय 11 बजे से कलेक्ट्रेट मऊ में उपस्थित होकर जेल भरने के कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिनांक 05.02.2019 को समय 11 बजे कलेक्ट्रेट, मऊ में उपस्थित होकर जेल भरने का कार्य करेगी । इस तिथि पर जनपद के सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों से एवं अनुसंगित संगठनों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुॅचकर जेल भरो आन्दोलन को सफल बनाने का कष्ट करें ।
इस अवसर पर सीताराम कुशवाहा, सीताराम गुप्ता, ब्रम्हानन्द सिंह, राजेश वर्मा, दिलीप सिंह, सुनील सिंह, रामसिंह, ओमप्रकाश सिंह, हरिहर यादव, राजेश वर्मा, संजय सिंह, जीवधन यादव, तपेश्वर राम, रामविलास भारती, मुंशीप्रेम चन्द, सच्चिदानन्द यादव, पूनम यादव, प्रेमशीला यादव, उर्मिला भारती आदि शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

