दुनिया 24X7

दो बच्चों को परिजनों को सौंपा गया

गोरखपुर। रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं उन्हें बेहतर यात्रा सुविधा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, गोरखपुर एवं गोरखपुर छावनी के उपनिरीक्षक एवं हेडकान्सटेबल तथा स्टाफ को 25 जनवरी, 2019 को गोरखपुर रेलवे स्टेशन एवं गोरखपुर छावनी रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान एक-एक लड़के आयु क्रमश: 10 एवं 12 वर्ष लावारिस हालत में मिले। पूछताछ करने पर दोनों लड़को द्वारा अपने-अपने परिजनों का मोबाइल नम्बर नहीं बता पाने के कारण सुर्पुदगीनामा बनाकर दोनों लड़को को चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को सौंप दिया गया। अपराध आसूचना शाखा, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, गोण्डा के निरीक्षक एवं स्टाफ को 22 जनवरी, 2019 को गोण्डा रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान 08 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ करने पर लड़के द्वारा अपने परिजनों का मोबाइल नम्बर नहीं बता पाने के कारण सुर्पुदगीनामा बनाकर लड़के को चाइल्ड लाइन, गोण्डा को सौंप दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, बस्ती के उपनिरीक्षक को 27 जनवरी, 2019 को बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म सं. 03 पर गश्त के दौरान 12 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ करने पर लड़के द्वारा अपने परिजनों का मोबाइल नम्बर नहीं बता पाने के कारण सुर्पुदगीनामा बनाकर लड़के को चाइल्ड लाइन, बस्ती को सौंप दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, बस्ती के उपनिरीक्षक को 27 जनवरी, 2019 को बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म सं. 01 पर गश्त के दौरान 13 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ करने पर लड़की द्वारा बताये गये पते पर थानाध्यक्ष, नगर के माध्यम से उसके परिजनों को सूचित कराया गया। पोस्ट पर परिजनों के उपस्थित होने पर सुर्पुदगीनामा बनाकर लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, कासगंज की महिला कान्सटेबल एवं स्टाफ को 26 जनवरी, 2019 को कासगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म सं. 01 पर गश्त के दौरान 12 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ करने पर लड़के द्वारा बताये गये मोबाइल नम्बर पर उसके परिजनों को सूचित किया गया। पोस्ट पर  परिजनों के उपस्थित होने पर सुर्पुदगीनामा बनाकर लड़के को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *