कूड़ा ट्राली के जाम और दुर्गन्ध से होकर बच्चे पंहुचते हैं स्कूल
मऊ। एक तरफ नगर पालिका स्वच्छता सर्वेक्षण में अपना स्थान हासिल करने के लिए प्रतिस्पर्धा में शामिल है, तो वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका सफाई कर्मियों की लापरवाही हर दिन कहीं न कहीं जग ज़ाहिर होती रहती है।
छात्रों के स्कूल जाने के समय 8ः45 से 9ः00 बजे के लगभग खीरीबाग रोड से कूड़ा ट्राली प्रतिदिन गुजरती है। हज़ारों छात्रों का स्कूल या कालेज जाने का यह एक मात्र रास्ता है। साथ ही साथ दर्जनों स्कूली आटो-रिक्शा भी इस रास्ते से होकर गुज़रते हैं। जिससे आये दिन जाम की नौबत तक आ जाती है और छात्रों को स्कूल पहुंचने में देर हो जाती है। आपको यह भी बताते चलें कि इस रोड पर आधा दर्जन से अधिक स्कूल व मद्रसे स्थित हैं। जिससे स्थिति का आंकलन बखूबी किया जासकता है। जाम की वजह से कूड़ा ट्राली पर लदे कूड़ों की दुर्गन्ध बच्चों को दुश्प्रभावित करती तथा अनेक संक्रमित बीमारियों को आमंत्रित करती है।

