Uncategorized

नागरिकों के आपसी समन्वय, समता, समानता एवं एकता से ही मिलता है इस राष्ट्र को बल

मऊनाथ भंजन। गणतंत्र दिवस पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने प्रातः 8ः30 बजे नगर पालिका परिषद में ध्वजारोहण करने के उपरान्त 9.00 बजे सदर चैक पर ध्वजारोहण किया। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने हट्ठीमदारी स्थित शहीद स्मारक पर 9ः15 बजे दीप प्रजब्लित किया एवं पालिका पुस्तकालय पर 9ः25 बजे ध्वजारोहण किया। दोनों स्थानों पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। पालिका परांगण में राष्ट्रगान के उपरान्त पालिकाध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस के 70वीं वर्षगांठ पर नगरवासियों को बधाई दी तथा नियमित रूप से स्वतन्त्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर झांकी के रूप में पालिका परिसर आने वाले पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुरस्कृत किया। इसके बाद सभी छात्र एवं छात्राओं के साथ सभासदगण, पालिका अधिकारी एवं कर्मचारी सदर चैक की ओर कूच कर गये।
इस ऐतिहासिक मौके पर सदर चैक पर एक परम्परागत जन सभा का आयोजन हुआ जिस में लोगों की बड़ी भीड़ एकत्र हुयी। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री काॅमरेड इम्तेयाज अहमद ने कहा कि आजादी के बाद देश को पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाने के लिये अपने द्वारा बनाया गया कानून लागू करने की सख्त आवश्यकता थी जो 26 जनवरी 1950 को पूरी हुयी। हमारे इस संविधान के लागू होते ही हमारा रष्ट्र विश्व के सब से मजबूत गणतंत्र के रूप में स्थापित होे गया। हमारे संविधान ने सभी नागरिकों को बराबरी के अधिकार दिये हैं। गणतंत्र का मकसद भी यही है कि सभी नागरिकों का समान विकास हो और भाषा, धर्म, जाति, समुदाय, क्षेत्र के आधार पर किसी के साथ कोई भेद भाव न हो।
बी0जे0पी0 के वरिष्ठ नेता भरत लाल राही ने अवाम को सम्बोधित करते हुये कहा कि हम आज अपने देश की एकता एवं अखण्डता को बनाये रखने का प्रण लेते हैं। हमें सभी नागरिकों की समान उन्नति सुनिश्चित करने के लिये मिल कर काम करना है। उन्होंने नागरिकों को बधाई देते हुये सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को पात्रों तक पहुँचाने में सहायता करने की भी अपील की।
इनके इलावा सभासद फखरे आलम, अब्दुस्सलाम, अब्दुल कलाम सौदागर, खालिद अंसारी, इकबाल अहमद अंसारी, जयदेव राम, रईस आलम, हफीजुर्रहमान, रघुवीर (रग्घू), सरवर अली मंसूरी, अख्तर भारती आदि वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर सभा की अध्यक्षता कर रहे पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने देश के कानून का पालन करने पर जोर देते हुये इसे नागरिकों का परम र्कतब्य बताया। कहा कि जब हम देश के कानून का पालन करेंगे तभी हमारा गणतंत्र और मजबूत होगा। उन्होंने देश हित में अपने कर्तब्यों एवं अधिकारों के प्रति जागरुक रहने की भी प्रेरणा दी। इस अवसर पर श्री पालकी ने अपने संदेश में कहा कि समता, समानता एवं एकता हमारे देश की उन्नति का आधार हंै क्यों कि अनेकता में एकता ही हमारे गणतंत्र का मूल है, और अम्न-व-अमान किसी स्वस्थ एवं उन्नत राष्ट्र का प्रतीक है। उन्होंने देश के हित में राष्ट्रीय कर्तब्यों के पालन को सर्वाेपरि रख कर कार्य करने की अपील की। साथ ही सभी नगर वासियों को गणतंत्र दिवस की हृदय तल से बधाई दी।
इस अवसर पर समस्त सम्मानित सभासदगण, अधिशासी अधिकारी⪫ कुमार मिश्रा, कर अधीक्षक-गुफरानुल हई, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नरेश कुमार, अवर अभियंता (जल) परमानन्द मिश्रा, अवर अभियंता-चन्द्रप्रकाश दूबे, राजस्व निरीक्षक-आदर्श त्रिपाठी, चन्द्रिका प्रसाद, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय, रमाशंकर राम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय के छात्र एवं छात्रायें व अध्यापक आदि उपस्थित थे। संचालन कामरेड वीरेन्द्र ने किया तथा सभा की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *