दिव्यांश जायसवाल के नेतृव में गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाला तिरंगा यात्रा
मुहम्मदाबाद, मऊ। भाजपा मुहम्मदाबाद गोहना के मंडल उपाध्यक्ष दिव्यांश जायसवाल के नेतृव में गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा के पूर्व नॉर्मल फील्ड पर युवाओं द्वारा ध्वजा रोहण किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता के जय के नारे गुंजायमान रहे।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिव्यांश जायसवाल की अगुवाई में शनिवार को गणतंत्र दिवस पर बाइक सवार युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाला। तिरंगा यात्रा नॉर्मल फील्ड से चुंगी होते हुए बाजार के विजय स्तंभ चौक होते हुए रोडवेज पहुंचा। वाद में तिरंगा यात्रा पुनःअपने पूर्व स्थान पर पहुंच कर सम्पन्न हो गया। यात्रा के दौरान भारत माता व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। इस यात्रा में अनीश उर्फ भोले, सूरज सूर्या, सुभम, नीरज, कलीम, अतुल, निखिल, कन्हैया सहित भारी संख्या में युवा शामिल रहे।


