अपना जिला

70 वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा झण्डारोहण किया गया।

मऊ 26 जनवरी,2019
70 वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर प्रातः 8ः30 बजे विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा झण्डारोहण किया गया। इसके तत्पश्चात विकास भवन के सभाकक्ष मंे गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायती राज विभाग स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कलाकारांे द्वारा गीत नाटक नुक्कड प्रस्तुत पर शौचालय पर प्रकाश डाला गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैठक को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि गणतंत्र का आजादी के पहले यजुर्वेद वेद मंे भी ब्याख्या की गयी थी। हम भारतवासी आजादी तो पा गये लेकिन इसकी रक्षा सुरक्षा करना भूल गयंे अपने संविधान द्वारा बनाये गये नियमांे का पालन करना जरूरी है यदि नियमांे का उलंघन कर रहे है तो निश्चित रूप से हम संविधान एवं अपने देश का सम्मान नही कर रहे हैं। जबतक हम अपने संविधान के नियमों का अध्ययन नही करेंगे तबतक संविधान द्वारा बनाये गये नियमों का पालन नही कर पायेंगे। यदि अपने देश के प्रति जागरूकता नही रखेंगे तो निश्चित रूप से विरोधी हमारे देश पर हावी हो जायेगें। अपने देश के प्रति सच्ची श्रद्धांजली तभी होगी जब अपने संविधान द्वारा बनाये गये नियमांे का पालन करेंगे। साथ ही साथ यह भी बताया गया कि जन गण मन को इसके अर्थ की वजह से राष्ट्रगान बनाया गया, इसके कुछ अंशो का अर्थ होता है कि भारत के नागरिक, भातर की जनता अपने मन से आपको भारत की भाग्य विधाता समझती है, हे अधिनाय तुम्ही भारत के भाग्य विधाता हो। आज पूरा देश 70 वाॅ गणतन्त्र दिवस मना रहा है आज ही के दिन साल 1950 भारत अधिनियम एक्ट 1935 को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। वहीं 26 नवम्बर,1949 को भारतीय संविधान सभा की ओर से संविधान अपनाया गया और 26 जनवरी,1950 को इसे एक लोकतांत्रित सरकार प्रणाली के साथ लागू कर दिया गया। 26 जनवरी को इसलिए चुना गया था क्याकि 1930 मंे इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कि भारत देश की आजादी एवं वीर शहीदांे के बारे मंे विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया।
उक्त अवसर पर जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित विकास भवन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहंे।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *