डा. लीना मिश्रा की आजमगढ़ एक परिचय पेंटिंग एनआईसी में लगी
आजमगढ़। अपने कला की बदौलत जनपद में ही नहीं प्रदेश सहित देश में नाम रोशन करने वाली डॉ लीना मिश्रा की चित्रकारी को उस समय और पंख लग गये जब उनकी पेंटिंग आजमगढ़ की सांस्कृतिक सामाजिक धरोहर को व्यक्त करती 6×10 फ़ीट की विशाल पेंटिंग आजमगढ़: एक परिचय जिलाधिकारी कार्यलय NIC विभाग में लगी। एनआईसी विभाग का कांफ्रेंस हाल ना सिर्फ सरकार के तमाम तरह के वीडियो कांफ्रेंसिंग आदि के लिए इस्तेमाल होते हैं बल्कि यह कॉन्फ्रेंस हॉल प्रदेश, व देश के विकास में जनपद के मुखिया व संबंधित विभागों के मुखिया के वार्तालाप के क्रम में भी प्रयोग होता है ऐसे में जब किसी कलाकार की कला ऐसे कान्फ्रेंस हाल का शोभा बढ़ाएं तो उस कलाकार के लिए गर्व की बात है।
खूद की पेंटिंग को यह स्थान मिलने पर डॉ लीना मिश्रा ने बताया कि आजमगढ़: एक परिचय को कैनवास में उतारने से पहले यहाँ की ऐतिहासिक, सामाजिक व् सांस्कृतिक धरोहर का काफी अध्यन किया। इसमें प्राचीन तमसा नदी की अविरल बहती धारा के एक ओर ऋषि मुनियों की तपस्थली दत्तात्रेय, दुर्वाशा व् चंद्रमा ऋषियों के आश्रम को दर्शया है तो दूसरी ओर विश्व प्रसिद्द निज़ामाबाद की ब्लैक पोटरी का चित्रण है।साथ ही शिक्षा जगत की विरासत को सहेजे शिब्ली महाविद्यालय का भी अंकन है।
डॉ लीना ने बताया कि इससे पहले 2016 में आजमगढ़ की धरोहर को आधार बना आर्टिस्टिक आजमगढ़ चित्रकला प्रदर्शिनी भी लगाई थी जिसका उद्घाटन सिने तरीका शबाना आज़मी ने किया था।
अब तक डॉ लीना 9 चित्रकला प्रदर्शिनी व् 7 पेंटिंग वर्कशॉप करा चुकीं हैं। कला रत्न, कला निधि कला प्रतिष्ठा , रत्न-ए-हिन्द, अमृता शेरगिल आदि अवार्ड हासिल कर देश भर में आजमगढ़ का नाम रौशन कर चुकीं हैं।18 वर्षों से फाइन आर्ट सेंटर के माध्यम से लड़कियों को कला के क्षेत्र में पारंगत कर उन्हें आर्थिक रूप से सबल बना रही हैं। अनेकों राष्ट्रीय-अन्तराष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शिनी व् प्रतियोगिता में विजयी डॉ लीना की एक पेंटिंग फरवरी में मंम्यार में प्रदर्शित होने जा रही है।


