कांग्रेस कमेटी मऊ की अति महत्वपूर्ण बैठक 23 जनवरी को
मऊ। कांग्रेस कार्यालय बकवल में जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह
ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के पूर्वांचल दौरे की तैयारी हेतु एवं जनपद मऊ में बूथ स्तरीय सशक्त टीम बनाने हेतु उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी मऊ की अति महत्वपूर्ण बैठक 23 जनवरी 2019 को 10:30 बजे कांग्रेस कार्यालय बकवल में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है । जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पदाधिकारी एवं सभी ब्लाक अध्यक्ष और फ्रंटल विभागों एवं प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अति आवश्यक है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि बैठक में बूथ स्तरीय कमेटी की समीक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा ।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य रविंद्र नाथ त्रिपाठी, माधवेंद्र बहादुर सिंह, सुशील चौधरी, तय्यब खान, सुखचैन ,रामनिवास राय, प्रहलाद राय, अरुण सिंह,न्याज शाही,मासूम अन्सारी सहित दर्जनों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
