प्रधानमंत्री मोदी ने देश के युवाओं के लिए हर क्षेत्र में बहुत कार्य किया : रानू
मऊ। इंदारा के रामलीला मैदान में भारतीय जनता युवा मोर्चा मऊ द्वारा कमल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच हुआ सम्पन्न, जिसमें मुख्य अतिथि भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री रानू राजभर ने दोनो फाइनलिस्ट टीमों के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और ,दोनो फाइनलिस्ट टीमों कोपागंज मंडल (डॉ0 भीमराव अम्बेडकर 11) और डुमराव (अटल 11) के बीच कमल कप प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया जिसमे अटल 11 विजयी हुई और भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कमल कप प्रतियोगिता की विजयी टीम अटल 11 को क्षेत्रीय मंत्री रानू राजभर ने बधाई दी और पुस्कार देकर किया सम्मानित। क्षेत्रीय मंत्री रानू राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के युवाओं के लिए हर क्षेत्र में बहुत कार्य किया है युवा प्रतिभा के लिए मोदी जी ने बहुत काम किया है निश्चित ही हम 2019 में सरकार बनाएंगे मोदी पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल यादव (जयनिल) ने कहा कि हम युवाओं के दम पर ही 2019 में सरकार बनने का है और नरेंद्र मोदी पुनः भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे, कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष राजीव पाण्डये के सफल नेतृत्व में यह प्रतियोगिता सम्पन्न हुई ।जिलाउपाध्यक्ष पुनीत यादव,जिलाउपाध्यक्ष अनंगपाल सिंह,जिलाउपाध्यक्ष शशिचन्द विश्वकर्मा ,जिला महामंत्री बबलू ठठेरा, अमन राय, व जिला मंत्री कौशल चौहान, शिवम गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नितेश गुप्ता, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक राय आदि समस्त जिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

