अपना जिला

नसीरुद्दीन शाह ने तुच्छ मानसिकता का परिचय दिया है : सत्ममित्र

मऊ। फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के डर संबंधित बयान पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य सत्यमित्र सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से घोर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि, नसीरुद्दीन शाह ने अपनी तुच्छ मानसिकता का परिचय देते हुए देश की छवि धूमिल करने का काम किया है। नसीरुद्दीन शाह ने जिस बुलन्दशहर की घटना का जिक्र करते हुए डर लगने की बात कही है उनको पता होना चाहिए की उसी घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर देश व दुनिया के अलग अलग हिस्सों से इकट्ठा 20 लाख से अधिक की संख्या में मुस्लिम वर्ग के लोग इत्जिमा करके आराम से अपने घरों को लौट गए बिना किसी भय के, खुद तो नसरुद्दीन मुम्बई में विराजमान है किंतु डर लगने का ड्रामा यू पी की घटनाओं को लेकर कर रहे हैं।
ऐसे लोग किसी के सगे नही होते हैं जिस देश ने इन्हें पहचान दी मान सम्मान धन दौलत दी अब उसी देश की छवि धूमिल करने को यह लोग आतुर हैं।
जैसे जैसे लोकसभा चुनाव पास आएगा इस टाइप के बतसाती मेढक अपने बिलों से बाहर निकलकर टर्राना शुरू करेंगे, यह घटना इंटोरलेन्स पार्ट 2 है। ऐसे लोग शान्ति की तलास में जहाँ चाहे वहां जाकर बस जाए, जब ये दूसरे देशों के अंदर वहाँ के नागरिकों की दुर्गति देंखेगे तो वापस आकर अपने मातृभूमि को चूमने लगेंगे। यह लोग अभिनेता के रूप में छुपे हुए नेता है जो पर्दे के पीछे से अपने मालिकों की वफादारी करते रहते हैं। पिछले चार साल में देश के अंदर कहीं बम विस्फोट नही हुआ , आतंकवादियों व नक्सलाइटो की कमर टूट चुकी है पूरे देश के लोग बिना भय के वातावरण के चैन से जी रहे है लेकिन ऐसे मौकापरस्त भयभीत होने का ड्रामा कर रहे हैं। मथुरा में एस पी व एस एच ओ को आतताइयों की भीड़ ने घेर कर मार दिया कुंडा में डिप्टी एस पी की हत्या हो गई तब इन्हें डर नही लगा।
ऐसे लोग अब यह जान ले की उनकी काली दाल गलने वाली नहीं है देश की जनता इनके सभी पैतरों को जान चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *