भाजपा को हराने के लिए मैनें फार्मूला खोज निकाला है : अखिलेश यादव
■ जनवादी पार्टी द्वारा पृथ्वीराज चौहान रैली में बतौर मुख्य अतिथि बोले अखिलेश
मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को मऊ जनपद में थे, वे यहां पर जनवादी पार्टी द्वारा आयोजित पृथ्वीराज चौहान रैली में बतौर मुख्य अतिथि जनवादी पार्टी की रैली में दूरदराज से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करने आए थे। उन्होंने रैली में जमकर केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया तथा कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ जनता छलावा कर रही है। अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि सपा ने भाजपा को हराने के लिए फार्मूला खोज निकाला है और हमने गोरखपुर सीट से भाजपा को हरा कर भाजपा से हिसाब पूरा कर लिया है। कहा कि भाजपा के लोगो ने तो अब भगवान को बांटने का काम शुरू कर दिया है। मैं कहता हूँ कि उनकी बिरादरी को भी भगवान बता दो मैं उनसे जाकर मिल लूंं। 
श्री यादव ने कहा कि अब तो भाजपा पूरे देश ने मूर्ति बनवाना शुरू कर दिया है उन्होंने कहा कि स्टेच्यू आफ यूनिटी के नाम पर भारतीय जनता पार्टी ने जो लोहा लोगोंं के घरों से इकट्ठा किया उससे नही बनवाया बल्कि चीन से आये लोहे से बनवाया है। अब तो पूरे देश ने मूर्ति बनवाना शुरू कर दिया है। कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना ने भी शिव जी की मूर्ति लगवाने को कहा है। उन्होंने कहा कि जो मूर्ति लगवाई उसमे चंगेजखान की तरह नही दिखनी चाहिए और किसानों के साथ इस सरकार ने छल करने का काम किया है।
2019 में सरकार बनी तो पृथीवीराज चौहान के सम्मान में मूर्ति लगवाने काम करेंगे: पूर्व सीएम
रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी ने दुनिया की सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बनाने काम किया है। अगर उनकी 2019 में दिल्ली में बनने वाली सरकार में सपा शामिल होगी तो हम इस जनवादी पार्टी के मंच पर कह रहे कि पृथीवीराज चौहान के सम्मान में मूर्ति लगवाने काम करेंगे और जनवादी पार्टी को उनकी सरकार में चुनाव के दरम्यान पूरा सम्मान देने का काम करेंगी।
डायल 100 मदद के बजाए वसूली करने में लगे है…
उन्होंने कहा कि पुलिस को मजबूत करने के लिए हमने जो डायल 100 की शुरूआत अमेरिका के तर्ज पर किया था कि फोन करने के तुरन्त बाद पुलिस मदद के लिए आ जायेगी। अब जो डायल 100 मदद के बजाए वसूली का काम करने में लगी है।कहा कि बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में जो वादा किया था कोई भी पूरा नही किया है बल्कि बीजेपी ने सिर्फ पिछडो के नाम पर लोगो को लड़ाने का काम कर रही है। कहा कि यह कार्यक्रम जनवादी पार्टी का है अभी तो समाजवादी पार्टी का बाकी है।
पूर्व सीएम ने पृथ्वी राज चौहान से कन्नौज वाला रिश्ता जोड़ा…
जनवादी पार्टी ने आज अखिलेश यादव से हाँथ मिला आगामी चुनाव में नई कथा लिख डाली है। यह बातें जनवादी पार्टी के सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पृथ्वी राज चौहान से कन्नौज वाला रिश्ता जोड़ डाला। जनवादियों की अपार भीड़ को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने चौहानों की जम कर तारीफ की और कहा आने वाले चुनावों में नए गठबंधन की नींव भी रख दी, ये अलग बात रही कि इस सम्मेलन से आम समाजवादियों को जनवादियों ने दूर ही रखा , सम्मेलन में लाल टोपियों को दूर ही रखा।
सपा जिलाध्यक्ष हटाने की कार्यकर्ताओं ने किया मांग लगे मुर्दाबाद के नारे
आपको बताते चले कि आज जनवादी पार्टी का सम्मेलन चल रहा था। जिसके मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रहे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जनवादियों कार्यकर्ताओ के साथ-साथ समाजवादी कार्यकर्ता भी पहुँचे थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में रूप में आये पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जैसे ही भाषण शुरु किया उसी सपा कार्यकर्ताओं ने अपने पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाने के साथ-साथ उन्हें हटाने की मांग करने लगे।


