वाईसी यात्री ई-रिक्शा ने अपने ग्राहकों को दिया टीवी, स्मार्टफोन, मिक्सर सहित ढेरो ईनाम

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने कहा कि आज के बढ़ते प्रदूषण के दौर में ई रिक्शा सहित इलेक्ट्रिक वाहनों का आना समाज व देश के लिए हितकर है। सड़कों पर पेट्रोल, डीजल व मिट्टी के तेल के वाहनों के अपेक्षा ई-रिक्शा वाहनों ने जितना तेजी से मार्केट में स्थापित हो रहा है उससे न सिर्फ वायु प्रदूषण से मुक्ति मिल रही है बल्कि ध्वनि प्रदूषण से भी लोगों का फायदा हो रहा है। इस उद्योग को और ज्यादा बढ़ावा देने की जरूरत है।विशिष्ट अतिथि वाईसी इलेक्ट्रिक व्हीकल दिल्ली के डायरेक्टर पवन कक्कड़ ने कहा कि वाईसी यात्री ई रिक्शा भारतीय ई-रिक्शा के बाजार में अपने गुणवत्ता टेक्नोलॉजी बदौलत लोगों की पसन्द बना हुआ है। श्री कक्कड़ ने कहा कि यात्री ई रिक्शा का नया मॉडल सस्पेंशन में डीलक्स प्रो लांच की है। कम्पनी ई-रिक्शा के बेहत्तरी के लिए नित्त नया प्रयास कर रही है। उन्होंने ई रिक्शा मालिकों व चालको से बैंक का ऋण समय से जमा कर अच्छा ग्राहक बनने का अनुरोध किया।
अंत में सभी के प्रति आभार एवरेस्ट ऑटो सेल्स मऊ व गाजीपुर के प्रोपराइटर संजय कुमार ने प्रकट किया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक दयाराम, जेडआर खान, मृत्युंजय कुमार, वीरेन्द्र प्रसाद सहित सुशील राय, अनिल राजभर, अर्पण कुमार शर्मा आदि भारी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद रहे।

