अपना जिला

केन्द्रीय राज्य मंत्री के मीडिया सलाहकार ने की कृषक एक्सप्रेस के गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग

बिल्थरारोड /बलिया। वाराणसी से चलकर लखनऊ जाने वाली कृषक एक्सप्रेस का ठहराव गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर करने के लिए डीआरएम लखनऊ जं0 ने
विभाग के मुख्य कार्यालय को पत्र भेजा है। मोदी सरकार की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल के मीडिया सलाहकार ने इस सम्बन्ध में केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री व लखनऊ डीआरएम को पत्र लिखा था।
केन्द्र सरकार की राज्य मंत्री के मीडिया सलाहकार व वरिष्ठ पत्रकार बलिराम सिंह ने रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा को पत्र लिख कर कृषक एक्सप्रेस का ठहराव गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर करने की मांग की थी। पत्र में उन्होने लिखा था कि 15007/15008 कृषक एक्सप्रेस बलिया, मऊ व गाजीपुर के लोगों के लिए लाइफलाइन है। पूरब के अधिकांश लोग गोमती नगर क्षेत्र में रहते हैं। यहां तक कि अधिकांश जनप्रतिनिधियों का आवास भी गोमती नगर
में ही है। ट्रेन का गोमती नगर ठहराव न होने के चलते लोगों को चारबाग या बादशाह नगर जाने को मजबूर होना पड़ता है। यह दोनो स्टेशन वहां से काफी दूरी पर है। मांग की थी कि यदि कृषक एक्सप्रेस का ठहराव गोमती नगर
रेलवे स्टेशन पर हो जाती है तो पूर्वांचल के लोगों को काफी सहूलियत रहेगी। उनके इस पत्र को संज्ञान में लेते हुए डीआरएम लखनऊ जं0 विजय लक्ष्मी कौशिक ने विभाग के मुख्य कार्यालय को पत्र लिखा है। उधर डीआरएम लखनऊ सतीश कुमार ने भी इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *