स्कार्पियो गाड़ी से शराब बरामद,1 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है…चंदौली पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है…जो अपनी स्कार्पियो गाड़ी से शराब ले जा रहा था…पुलिस ने चेकिंग के दौरान गाड़ी से 45 पेटी शराब बरामद की है…जिसकी बाजार कीमत करीब 2 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है…पुलिस ने इस मामले में एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है…जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है…और मामले की जांच की जा रही है.


